उधर जेहादे इस्लामी संगठन की सैनिक शाखा क़ुद्स ब्रिगेड ने कहा है कि सवाफ़ता इलाक़े में ज़ायोनी सैनिकों की आपराधिक हरकतों के जवाब में उन पर घात लगाकर हमला किया गया जिसकी ज़द में कई इस्राईली सैनिक आए हैं।
बुधवार की सुबह वेस्ट बैंक के तूबास में इस्राईली सैनिकों और फ़िलिस्तीनी जवानों के बीच झड़पें हुईं और कई फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़तार कर लिया गया।
रामल्लाह में यहूदी बस्तियों के निवासियों ने फ़िलस्तीनियों पर फ़ायरिंग कर दी जिसमें तीन फ़िलिस्तीनी घायल हो गए जिसके बाद स्थानीय फ़िलिस्तीनियों ने ज़ायोनियों पर पथराव किया और उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया।
ज्ञात रहे कि इस्राईल ने ग़ज़्ज़ा पट्टी पर बड़ा हमला किया है जिसमें अनेक फ़िलिस्तीनी शहीद हुए हैं। शहीद होने वालों में अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं जबकि जेहादे इस्लामी के तीन कमांडर भी शहीद हुए हैं।
जेहादे इस्लामी और अन्य संगठनों ने कहा है कि शहीदों का ख़ून बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा बल्कि हम इस्राईल से इंतेक़ाम़ ज़रूर लेंगे।
जेहादे इस्लामी सैनिक शाखा ने कहा कि इस्राईल को यह यक़ीन रखना चाहिए कि उसे अपनी आपराधिक कार्यवाही का ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ेगा।
342/